{"_id":"684de156529c7b15a307ec45","slug":"baba-koda-xi-won-the-cricket-match-kathua-news-c-201-1-knt1009-121038-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बाबा कोडा इलेवन ने जीता क्रिकेट मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बाबा कोडा इलेवन ने जीता क्रिकेट मुकाबला
Sun, 15 Jun 2025 02:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 15 Jun 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। शहर से सटे जंगलोट गांव के मैदान पर जंगलोट प्रीमियर लीग नाइट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में बारिश के कारण शुक्रवार को निर्धारित दो मुकाबलों में से सिर्फ एक मैच बाबा कोडा इलेवन और काना इलेवन के बीच खेला गया। इसमें बाला कोडा इलेवन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 86 रन बनाए। 87 रन का पीछा करने उतरी काना इलेवन की टीम कुल 58 रन बनाकर सिमट गई। इस कारण बाबा कोडा इलेवन की टीम ने 28 रन से शानदार जीत दर्ज की है।
देर रात होने वाले इन क्रिकेट मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान पर उमड़ रहे हैं। आयोजक विश्वजीत सिंह ने बताया कि अगले तीन दिनों तक प्रतियोगिता के लीग मैच ही होने हैं। इसलिए बारिश की बजह से स्थगित मैच अगले एक, दो दिनों के भीतर करवा लिया जाएगा।