फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   awareness rally

Kathua News: छात्रों ने रैली निकाल कर दिया जल संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
awareness rally
कठुआ। जल संरक्षण के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सैडा गांव में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सरकारी हाईस्कूल सैडा की ओर से आयोजित रैली में स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लेकर आम लोगो को जल संरक्षण का महत्व बताया। वहीं रैली के समापन पर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने विचार रखकर जल संरक्षण को पृथ्वी संरक्षण का महत्वपूर्ण अंग बताया।
विज्ञापन


स्कूल परिसर से निकाली जाने वाली रैली को वरिष्ठ नागरिक सत्य प्रकाश शर्मा ने स्कूल की मुख्य अध्यापिका सुषमा रानी के साथ झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसके बाद रैली में शामिल विद्यार्थियों ने ''''जल है तो कल है'''', ''''पानी की रक्षा, पृथ्वी की सुरक्षा, जल बचाओ, कल बचाओ'''' जैसे नारे बोलते हुए लोगों को पानी के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने गांव के तालाब के आसपास स्वच्छता अभियान भी चलाया। रैली के समापन पर स्कूल में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने सेव वाटर सेव अर्थ विषय पर अपनी रचनात्मकता को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर स्कूल की छात्रा दीक्षा ने पानी के संरक्षण और हम पानी का सही स्तर कैसे प्राप्त कर सकते हैं, इस विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं मुख्य अध्यापिका सुषमा रानी ने कहा कि पीने के पानी की हो रही लगातार कमी किसी गंभीर चिंता से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि आज यह नौबत आ गई है कि कुछ इलाकों में तो लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। कई शहरों में लोगों को पैसा देकर पानी खरीदना पड़ रहा है। अगर सही समय पर जल संरक्षण के लिए उचित कदम नहीं उठाए गए और लोगों को पानी बचाने के लिए जागरूक नहीं किया गया तो भविष्य में इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed