फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   awareness

Kathua News: राष्ट्रीय एकता और भाईचारा बनाए रखने का दिया संदेश

विज्ञापन
awareness
राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ के एनएसएस विंग की ओर से निकाली गई जागरूकता रैली - फोटो : KATHUA
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ की एनएसएस इकाई राष्ट्रीय एकता सप्ताह मना रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सद्भाव पर जागरूकता रैली का आयोजन हुआ। रैली के माध्यम से स्वयंसेवकों ने आपसी भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन

रैली को कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. सुमनेश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि छात्र राष्ट्र निर्माता होते हैं। इस तरह के कार्यक्रमों में पूरी एकता और समन्वय के साथ शामिल होकर आप देश के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस प्रकार की गतिविधि राष्ट्र की स्वतंत्रता और अखंडता को बनाए रखने और मजबूत करने का काम करती है। इस रैली का उद्देश्य समर्पण के साथ काम करने, हिंसा का सहारा न लेने और धर्म से संबंधित सभी मतभेदों व विवादों के समाधान की दिशा में प्रयास जारी रखना है।
विज्ञापन

रैली में कॉलेज के सौ से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया, और सभी को समाज के वंचित वर्ग के लिए दान करने को प्रेरित किया। रैली का आयोजन हिंदू मुस्लिम सिख इसाई आपस में हैं भाई, हम सब का एक ही नारा भाईचारा भाईचारा जैसे प्रेरक नारे लगाते हुए कॉलेज से हुआ। इसके बाद रैली कठुआ बाजार पहुंची और भाईचारे का संदेश फैलाती हुई वापस कॉलेज आकर संपन्न हुई। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मनमोहन सिंह ने स्वयंसेवकों को एकता के साथ रहने और राष्ट्रीय विकास में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed