फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Awareness

पोषण माह अभियान और आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पोषण रैली का आयोजन

विज्ञापन
Awareness
पोषण अभियान के तहत शहर के कॉलेज रोड पर जागरूकता रैली निकालते एनएसएस स्वयंसेवक, संवाद। - फोटो : KATHUA
कठुआ। पोषण माह अभियान और आजादी का अमृत महोत्सव के तहत राजकीय डिग्री कॉलेज की एनएसएस इकाई ने पोषण रैली का आयोजन किया। रैली को कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. आसा राम शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज परिसर से शुरू हुई रैली डीसी कार्यालय, पटेल नगर और शिवा नगर से होकर अंत में डीसी कार्यालय के पास भगत सिंह पार्क में संपन्न हुई। इस दौरान रैली में शामिल स्वयंसेवकों ने अपने हाथों में पौष्टिक आहार चार्ट पोस्टर कार्ड और नारे लगाते हुए आम लोगों को पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने कहा कि लोगों को पौष्टिक भोजन की आदत अपनाने और जंक और फास्ट फूड से परहेज करने के बारे में शिक्षित करने के लिए इस रैली का आयोजन किया गया है। कुपोषण और असंतुलित आहार मानवता के विकास के लिए सबसे बड़ा खतरा है। समाज से इस समस्या को मिटाने और कुपोषण के खतरे को कम करने के लिए देश भर में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली का आयोजन एनएसएस के प्रोग्राम अधिकारी प्रो. मनमोहन सिंह, प्रो. ऋतु कुमार शर्मा और प्रो. नेहा बंदराल की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. जसविंदर सिंह, प्रो. अनूप शर्मा, डॉ पंकज गुप्ता, डॉ जोगबिंदर सिंह भी उपस्थित रहे।

पोषण अभियान के तहत निकाली जाने वाली जागरूकता रैली को रवाना करते प्रधानाचार्य प्रो. आसा राम शर्मा,

पोषण अभियान के तहत निकाली जाने वाली जागरूकता रैली को रवाना करते प्रधानाचार्य प्रो. आसा राम शर्मा,- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed