{"_id":"68fbe33adfe7cbf68d060609","slug":"attack-on-religious-preachers-in-police-presence-si-and-eight-policemen-suspended-kathua-news-c-201-1-knt1008-125442-2025-10-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir News: कठुआ में पुलिस की मौजूदगी में धर्म प्रचारकों पर हमला, SI समेत आठ पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir News: कठुआ में पुलिस की मौजूदगी में धर्म प्रचारकों पर हमला, SI समेत आठ पुलिसकर्मी निलंबित
Sat, 25 Oct 2025 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:06 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस की मौजूदगी के बीच ईसाई समुदाय के धर्म प्रचारकों के एक वाहन पर हमला किया गया। इस मामले में पुलिस के बड़े आलाधिकारियों ने कार्रवाई की है। एसआई समेत आठ पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
वाहन पर हमले के विडियोग्रैब
विस्तार
पुलिस की मौजूदगी में ईसाई समुदाय के धर्म प्रचारकों के एक वाहन पर हमले का मामला सामने आने के बाद जखोल पुलिस चौकी के एक एसआई समेत आठ पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी रोहित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी मोहिता शर्मा ने यह सख्त कदम उठाया।
विज्ञापन
हमला वीरवार दोपहर लगभग पौने तीन बजे जखोल पंचायत के पलैल गांव के पास हुआ। ईसाई समुदाय के लगभग एक दर्जन लोग एक स्थानीय व्यक्ति के घर से लौट रहे थे। ये सभी एक टेंपो ट्रैवलर में सवार थे। इसी दौरान लाठी-डंडों और तेजधार हथियारों से लैस युवकों के एक समूह ने पुलिस की मौजूदगी में इन्हें रोका और धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पुलिस घटनास्थल पर मौजूद दिख रही है, लेकिन वह हमलावरों को तुरंत नहीं रोक पाई। वीडियो में हमलावर वाहन के शीशे तोड़ते और मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
राजबाग थाना प्रभारी अजय चिब ने बताया कि वाहन में सवार लोग स्थानीय एक व्यक्ति के घर भोजन पर आए थे। जुथाना के पूर्व सरपंच रवींद्र सिंह उर्फ ठेला, रोहित शर्मा और सिमरनजीत सिंह और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। रोहित को गिरफ्तार करने के साथ ही अन्य की तलाश की जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी रवींद्र सिंह ठेला और उसके साथियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
जखोल पुलिस चौकी के आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। जिन लोगों पर हमला हुआ है वे क्रिश्चियन मिशनरी के बताए जा रहे हैं। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही अन्य भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।-मोहिता शर्मा, एसएसपी कठुआ