{"_id":"0865345c1b6e0762a7caac21283741dc","slug":"at-the-intersection-of-highway-pit-invitation-to-disaster-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे के चौराहे पर गड्ढे, हादसे को न्योता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे के चौराहे पर गड्ढे, हादसे को न्योता
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Thu, 13 Nov 2014 10:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने कालीबड़ी चौक की सूरत अभी तक बदल नहीं पाई। स्थानीय लोगों के साथ दुकानदारों ने कई बार चौक की खस्ता हालत को सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन
केवल अस्थाई तौर पर हालत सुधार दी जाती है उसके बाद फिर वही हालात बन जाते हैं। जब से मार्ग का निर्माण हुआ है तब से अब तक कालीबड़ी चौक की हाल ज्यों की त्यों बनी हुई है। कई बार चौक के बीच बना गड्ढा हादसों का कारण भी बन चुका है।
विज्ञापन
पिछले महीने ही सेब से भरा ट्रक गड्डे में टायर फंस जाने के कारण पलट गया था। दो महीने पूर्व यात्रियों से भरी बस भी कालीबड़ी चौक पर पलट गई थी जिसके बाद जिला प्रशासन ने हाइवे अथारिटी को चौक को दुरुस्त करने को कहा था।
विज्ञापन
अथारिटी ने सीमेंट डालकर गड्डे को भर दिया लेकिन एक बार फिर चौक की हालत से लोगों को परेशानी हो रही है।
चौक का भरा गया गड्डा फिर सामने आ गया है जिसमें पानी भरा होने के कारण वाहन चालकों को गड्डा दिखता नहीं है। ऐसे में इस गड्ढे का स्थाई हल कब किया जाएगा इसका अभी कोई स्पष्ट उत्तर नहीं है।
क्या है कारण
दरअसल चौक पर बने गड्ढे को बार बार पानी लगने से गड्ढा उभर आता है। हाइवे के दोनों ओर बने नाले को चौक पर आकर बंद कर दिया गया है।
पानी निकलने के लिए जगह नहीं मिलती है जिसके कारण पानी चौक पर ही जमा हो जाता है और गड्ढा भरता नहीं है। बार बार विभिन्न तरीके से गड्ढे को भरने के बाद एक बार पानी लगने के बाद गड्ढा उभर आता है।
नप के सीईओ संतोष कोतवाल ने कहा कि वर्तमान में इरा ने नाले को बढ़ाने का कार्य शुरू किया है। जहां से नाले को बंद किया गया था वहां से नाले को बढ़ाकर अस्पताल के पास वाली खड्ड तक बनाया जाएगा। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही कार्य पूरा होने के बाद गड्ढे को भी भर दिया जाएगा।