{"_id":"61254f058ebc3e79ce55ade0","slug":"arun-jaitley-kathua-news-jmu242211917","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि पर अरुण जेटली को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुण्यतिथि पर अरुण जेटली को किया याद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजन किया गया। पूर्व वनमंत्री राजीव जसरोटिया के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में जिला भर से आए भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर फूल-मालाएं अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके द्वारा पार्टी को मजबूत बनाने के साथ देश के विकास में उनके योगदान को याद किया।
इस मौके पर पूर्व वनमंत्री राजीव जसरोटिया ने जेटली के लंबे राजनैतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूर्व वित्तमंत्री दूरगामी सोच वाले नेता थे, जो हमेशा पार्टी को मजबूत बनाने के लिए प्रतिभाशाली कार्यकर्ताओं को आगे लाने का प्रयास करते थे। उनके इस प्रयास के कारण ही आज पार्टी में बहुत से ऐसे नेता हैं, जो भाजपा की पहचान है। उनका यह प्रयास किसी खास क्षेत्र तक सीमित नहीं था।
उन्होंने पूरे देश में ऐसे कार्यकर्ताओं की फौज तैयार की। वहीं राष्ट्रहित में उनके द्वारा लिए गए निर्णयों का उल्लेख करते हुए कहा कि जेटली ने वित्त मंत्री रहते हुए देश की आर्थिक दशा को सुधारने के लिए कई क्रांतिकारी फैसले लिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूर्व वित्तमंत्री का कठुआ जिला के हीरानगर से विशेष संबंध था। पार्टी में उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज जिला का हर कार्यकर्ता उनके श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होने के लिए आया। इससे साबित होता है कि वह पार्टी के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शामिल थे।
श्रद्धांजलि समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर रंजीत सिंह, डॉं नरेंद्र सिंह जसरोटिया, जिला विकास परिषद के उपचेयरमैन रघुनंदन सिंह बब्लू, नगरी म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन अनिल सिंह अंदोत्रा, भाजपा जिला पूर्व प्रधान प्रेम नाथ डोगरा, भाजपा जिला महामंत्री बिक्की शर्मा के अलावा काफी संख्या में गणमान्य उपस्थित रहे।