{"_id":"617bf8c45c7a2a7c465d9b7e","slug":"army-organizes-operation-sadbhavna-program-kathua-news-jmu2468122107","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना ने आपरेशन सद्भावना कार्यक्रम का आयोजन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना ने आपरेशन सद्भावना कार्यक्रम का आयोजन किया
विज्ञापन
कठुआ। जिला के दूरदराज बनी उपमंडल में आम लोगों से बेहतर संबंध स्थापित करने के लिए भारतीय सेना की 26वीं पंजाब रेजिमेंट की ओर से हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में आपरेशन सद्भावना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसडीएम जोगिंदर सिंह जसरोटिया मुख्य अतिथि के तौर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपमंडल के पांच स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर वहां होने वाली क्विज प्रतियोगिता और पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा वहां होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी विद्यार्थियों ने बढ़चढ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रतिभागी रही छात्रा मनस्वी शर्मा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के माध्यम से दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के अवसर के साथ यहां आए सेना और सिविल प्रशासन के अधिकारियों के साथ समय बिताने का मौका मिलना काफी प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करते रहने मांगे करते हुए कहा कि ऐसे कार्यकमों में भाग लेकर विद्यार्थियों को अपने जीवन के लक्ष्य को निर्धारित करने में आसानी होगी। क्योंकि यहां आए अधिकारियों ने उनका जिस प्रकार से मार्गदर्शन किया है। वह उनके आने वाले जीवन के लिए लाभकारी होगा। वहीं एसडीएम जोगिंदर सिंह जसरोटिया ने सेना केे प्रयास की सराहना करते हुए कि पूर्व में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है लेकिन कोरोना के कारण पिछले कुछ दिनों से इस तरह की गतिविधियां बंद थी। अब धीरे-धीरे कोरोना के मामले कम हुए हैं, इसलिए आगे ऐसे और भी आयोजन किए जाएंगे।