फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Anger expressed over illegal mining in Ujj Darya

उज्ज दरिया में अवैध खनन पर जताया रोष

विज्ञापन
Anger expressed over illegal mining in Ujj Darya
हीरानगर। उज्ज दरिया में चल रहे अवैध खनन के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए कोटपुन्नू पंचायत के प्रतिनिधियों ने कार्रवाई करने की मांग की है। शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में स्थानीय सरपंच विनय शर्मा ने कहा गांव के नजदीक उज्ज दरिया में दिन रात अवैध खनन का काम चल रहा है। कई बार जिला प्रशासन को सूचित करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

आगे उन्होंने बताया कि पिछले साल जनता दरबार में उन्होंने मंडलायुक्त राघव लंगर के समक्ष अवैध खनन का मुद्दा उठाया था। आश्वासन देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। बेखौफ होकर खनन माफिया काम कर रहे हैं। दूसरे राज्यों से आए लोग यहां अवैध खनन कर रहे हैं और प्रशासन उनपर कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। बार-बार इस बारे में प्रशासन को जानकारी देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे पंचायत के लोगों में खनन माफिया के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है। जल्द खनन नहीं रुका तो गांव के लोग एकजुट होकर इनके खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। इस मौके पर सभी पंच भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed