फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Amarnath yatra Fake Registration case: After Samba two cases of fake registration found in Kathua

Fake Registration: अमरनाथ यात्रियों के साथ फर्जीवाड़ा, एजेंटों ने थमा दिए फर्जी पंजीकरण, 133 के साथ हुई ठगी

Fri, 30 Jun 2023 04:16 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 30 Jun 2023 04:16 PM IST
सार

अमरनाथ यात्रियों के तीन फर्जी पंजीकरण के मामले सामने आए हैं। कठुआ में अब तक 64 लोगों के पंजीकरण फेक पाए गए हैं। सभी तीर्थ यात्री दिल्ली के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
Amarnath yatra Fake Registration case: After Samba two cases of fake registration found in Kathua
कठुआ: यात्रिंयों से बातचीत करते हुए पुलिस अधिकारी - फोटो : अनिल कुमार

विस्तार

सांबा के बाद जिला कठुआ में श्री अमरनाथ यात्रियों के फर्जी पंजीकरण के मामले सामने आए हैं। कठुआ में अब तक 64 लोगों के पंजीकरण फेक पाए गए हैं। सभी तीर्थ यात्री दिल्ली के रहने वाले हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं, सुरक्षा एजेंसियां भी सकते में आ गई हैं। उन्होंने भी अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जिला कठुआ में प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर में गुरुवार-शुक्रवार की रात एक बजे 19 यात्रियों का जत्था पुहंचा। पुलिस ने जब उनके पंजीकरण की जांच की तो वो सभी फर्जी पाए गए। इसके बाद सुबह करीब दस बजे एक 45 यात्रियों का जत्था लखनपुर पहुंचा। इनके पंजीकरण भी फर्जी पाए गए। कठुआ में अब तक 64 श्रद्धालुओं के पंजीकरण फेक पाए गए हैं। इससे पहले सांबा में गुरुवार को 69 यात्रियों का फर्जी पंजीकरण फेक निकला। दोनों जिलों में अब तक कुल 133 लोगों के पंजीकरण नकली पाए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुलिस को यात्रियों ने बताया कि वे सभी दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्र के रहने वाले हैं और उन्होंने एजेंट के माध्यम से पंजीकरण कराया था। फिलहाल इस सभी यात्रियों को लखनपुर में ठहराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फेक पंजीकरण करने वाले एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई की भी तैयारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Amarnath Yatra 2023: जम्मू से कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना, एलजी  ने दिखाई हरी झंडी

ये भी पढ़ें- उधमपुर: अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा में शामिल वाहन दुर्घटनाग्रस्त, DSP समेत चार पुलिस कर्मी घायल

सांबा: अमरनाथ यात्रा के लिए 4.83 लाख लेकर 69 यात्रियों का फर्जी पंजीकरण

सांबा के चीची माता मंदिर में गुरुवार दोपहर को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से दो यात्री बसों में 73 लोग पहुंचे। जांच करने पर 69 यात्रियों का पंजीकरण फर्जी निकला, जिनसे 4.83 लाख रुपये लिए गए थे।

जिला सूचना विभाग अधिकारी के नेतृत्व में ई-केवाईसी टीम ने सत्यापन करने पर पाया कि अधिकांश तीर्थ यात्रियों के यात्रा परमिट से छेड़छाड़ की गई है। तीर्थ यात्रियों और चालकों से पूछताछ करने पर पता चला कि मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) से संचालित होने वाली विकास बस एजेंसी के एजेंट राहुल भारद्वाज ने पंजीकरण के लिए प्रति व्यक्ति 7000 रुपए वसूले थे।

इसमें सिर्फ पंजीकरण शुल्क शामिल था। इस तरह से 4.83 लाख रुपये लेकर फर्जी पंजीकरण करवाने के मामले का पटाक्षेप हुआ। पुलिस थाना सांबा में आईपीसी की धारा 420/468 के तहत फर्जी पंजीकरण करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पंजीकरण में गड़बड़ी की जानकारी मिलने के बाद उपायुक्त अभिषेक शर्मा और एसएसपी बेनाम तोश ने खुद मंदिर परिसर में पहुंचकर यात्रियों से इसकी जानकारी ली। उपायुक्त ने जिला मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर को भी इस बारे में सूचित किया है।
 
उनसे अनुरोध किया कि तीर्थ यात्रियों को धोखा देने के लिए जिम्मेदार राहुल भारद्वाज और अन्य लोगों के खिलाफ उत्तर प्रदेश में भी कानूनी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed