फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Amarnath Yatra 2025: Devotees will travel in a security convoy from Lakhanpur to Jammu, strict monitoring at e

Amarnath Yatra 2025: लखनपुर से जम्मू तक श्रद्धालु चलेंगे सुरक्षा काफिले में, हर कदम पर कड़ी निगरानी

Mon, 30 Jun 2025 01:06 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क कठुआ
अमर उजाला, नेटवर्क कठुआ Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 30 Jun 2025 01:06 PM IST
सार

अमरनाथ यात्रा में पहली बार श्रद्धालुओं को लखनपुर से जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर तक सुरक्षा काफिले में लाया जाएगा आतंकी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए हाईवे, लिंक मार्गों और संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी और सुरक्षा तैनाती की गई है।
 

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2025: Devotees will travel in a security convoy from Lakhanpur to Jammu, strict monitoring at e
अमरनाथ यात्रियों के लिए हर कदम पर कड़ी निगरानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन जुलाई से शुरू होने जा रही श्री अमरनाथ यात्रा में इस बार अभेद सुरक्षा इंतजामों के बीच बड़ा फैसला लिया गया है। जम्मू कश्मीर में सड़क से दाखिल होने वाले भक्तों को लखनपुर यात्रा रिसेप्शन सेंटर से जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर तक सुरक्षा काफिले में आगे बढ़ाया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को इसे लेकर सुरक्षाबल मॉक ड्रिल भी करने जा रहे हैं।

विज्ञापन


पहलगाम हमले के बाद देश भर से आने वाले बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पहली बार यह व्यवस्था लागू की जा रही है। भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से इस साल भी घुसपैठ की वारदातों, सनियाल और फिर अंबे नाल में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के बाद सुरक्षा को लेकर कोई भी कोताही नहीं बरती जा रही है। 

विज्ञापन

Amarnath Yatra 2025: Devotees will travel in a security convoy from Lakhanpur to Jammu, strict monitoring at e
अमरनाथ यात्रियों के लिए हर कदम पर कड़ी निगरानी - फोटो : अमर उजाला

आईबी से हाईवे तक की दूरी और संवेदनशील क्षेत्रों को पहले ही कड़े नाकों में कर दिया गया है। अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती के साथ ही हाईवे पर दाखिल होने वाले हर लिंक मार्ग पर नाके स्थापित कर दिए गए हैं। फिलहाल एजेंसियों के हाथ कुछ लगा नहीं है लेकिन इसे हलके में नहीं लिया जा सकता है। लिहाजा सुरक्षाबलों को सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करने के संबंध में पुलिस महानिदेशक ने भी दो टूक निर्देश जारी किए हैं।

सिर्फ अंतरराष्ट्रीय सीमा और हाईवे ही नहीं, बल्कि सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर पहाड़ी इलाकों में भी है। जहां कुछ दिन पहले ही उधमपुर के बिहाली में एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। उधर, विशेष रूप से ध्यान यह भी दिया जा रहा है कि इस बार श्री अमरनाथ यात्रा में आने वाले भक्तों को किसी भी सूरत में लिंक मार्गों पर डायवर्ट होने से रोका जा सके। लिहाजा विशेष निगरानी लखनपुर, दियालाचक और मानसर में भी की गई है। किसी भी तरह के शार्टकट की बाबा बर्फानी के भक्तों को अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed