फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   alert news

Kathua News: अनुच्छेद 370 की बरसी पर प्रदेश में अलर्ट

विज्ञापन
alert news
लखनपुर। पांच अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर राज्य से अनुच्छेद 370 हटाने व इसके पुनर्गठन की बरसी पर प्रदेश में अलर्ट किया गया है। इसके चलते जम्मू कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन

जम्मू-पंजाब सीमा पर स्थापित इंटर स्टेट नाकों पर पुलिस के जवानों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया है। इसमें प्रदेश के बाहर से आने वाले हर व्यक्ति व वाहन की जांच की जा रही है। इतना ही नहीं, लखनपुर में स्थापित व्यवसायिक वाहनों की जांच वाले नाके को भी और चौकस कर दिया गया है ताकि प्रदेश के भीतर कोई भी संदिग्ध न प्रवेश कर पाए। इसके साथ ही कठुआ पुलिस प्रदेश में प्रवेश करने वाले यात्री वाहन और इंटर स्टेट बसों की भी गहनता से जांच कर रही है। इसमें यात्रा करने वालों के पहचान पत्र भी जांचे जा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि हर दिन हजारों वाहन प्रदेश में प्रवेश कर रहे हैं, जिसमें अभी तक अमरनाथ यात्रा के लिए चार हजार के करीब वाहन प्रवेश कर चुके हैं। ऐसे ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी पुलिस मुस्तैदी से अपना काम कर रही है। थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि लखनपुर में दिन रात सुरक्षा व्यवस्था चौकस रहती है। वहीं आज राज्य से अनुच्छेद 370 को हटाए हुए पांच वर्ष होने जा रहे हैं और पिछले कुछ वर्षों से पांच अगस्त की पूर्व संध्या पर प्रदेश की शांति और अमन को भंग करने के लिए कोई न कोई आतंकवादी साजिश या घटना सामने आई है। इसके चलते प्रदेश प्रशासन की तरफ से सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रहने और हर तरफ पैनी नजर बनाए रखने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed