फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   alert

राभर घेराबंदी में रहा हीरानगर किले से सटा इलाका

विज्ञापन
alert
कठुआ/हीरानगर। हीरानगर के किले में स्थित माता के मंदिर पर बुधवार को हुए ग्रेनेड हमले के बाद पूरा कठुआ जिला हाई अलर्ट पर है। रात से ही जहां जांडी से सटे सूबाचक और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा एजेंसियों ने घेर कर रखा था वहीं सुबह आठ बजे के लगभग क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि घंटों के इस अभियान के दौरान एजेंसियों के हाथ कुछ भी नहीं लगा है।
विज्ञापन

उधर, घटनास्थल से बरामद पिन को पुलिस फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी में है। इस संबंध में हीरानगर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसएसपी कठुआ डॉ. शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि फिलहाल सर्च आपरेशन रोक दिया गया है। कुछ भी हाथ नहीं लगा है। मौके से बरामद सुराग जांच के लिए फॉरेंसिक लैब में भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी महत्वपूर्ण संस्थानों, मंदिरों आदि की सुरक्षा को और भी बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाई, हाईवे पर वाहनों की जांच
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से मात्र छह किलोमीटर दूर हीरानगर के ऐतिहासिक किले माता मंदिर पर ग्रेनेड हमले के बाद पूरा जिला हाई अलर्ट पर है। जिले के तमाम बड़े मंदिरों की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही सैन्य क्षेत्रों, महत्वपूर्ण इमारतों और सीमावर्ती इलाकों में भी सुरक्षा पहरे को और कड़ा कर दिया गया है। हाईवे पर रातभर जगह-जगह नाकाबंदी कर वाहनों की जांच जारी रही। बख्तरबंद वाहनों समेत सेना, पुलिस और अर्ध सैनिक बलों की टुकड़ियां जगह-जगह तैनात कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed