फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   AJ Academy And Little Tigers won Cricket Matches

Kathua News: एजे अकादमी और लिटिल टाइगर्स की टीम ने जीते मैच

विज्ञापन
AJ Academy And Little Tigers won Cricket Matches
जिला पुलिस लाइन में जारी क्रिकेट प्रतियोगिता
- नशा मुक्त भारत अभियान थीम पर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए दो मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


कठुआ। जिला पुलिस लाइन में सिविक एक्शन प्रोग्राम 2024-25 के तहत नशा मुक्त भारत अभियान थीम पर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन जारी है। सोमवार को प्रतियोगिता के तहत दो मुकाबले खेले गए। जिसमें पहला मैच एजे अकादमी के नाम रहा, जबकि दूसरे मैच में लिटिल टाइगर्स की टीम ने जीत हासिल की।
सुबह के सत्र में पहला मैच एजे अकादमी और जम्मू संस्कृति स्कूल के बीच खेला गया। इसमें एजे अकादमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 20 ओवरों में 120 रन बनाए। 121 रनों के लक्ष्य को पानी के लिए मैदान में उतरी जम्मू संस्कृत स्कूल की टीम 74 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मैच में एजे अकादमी के आदिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 28 रन बनाए और चार विकेट हासिल किए। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

दोपहर बाद के सत्र में राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ और लिटिल टाइगर्स के बीच मैच खेला गया। जिसमें लिटिल टाइगर्स की टीम ने टॉस जीता और अपने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 170 रन बनाए। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजकीय डिग्री कॉलेज के बल्लेबाज लिटिल टाइगर्स की कसी हुई गेंदबाजी और बेहतरीन क्षेत्ररक्षण के सामने विकेट पर टिक न पाए। एक के बाद विकेट पतन के कारण राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ की पूरी टीम 18.3 ओवर में 120 रन पर आउट हो गई। इससे उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में लिटिल टाइगर्स के अभिनंदन ने चार विकेट लिए और 25 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed