फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   agitaion

वेतन मिलने से हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
agitaion
वेतन जारी किए जाने की मांग को लेकर नगर परिषद कार्यालय में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। त्योहार माह में वेतन न मिलने से नाराज नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को नगर परिषद कार्यालय में मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए सफाई कर्मचारियों ने विभाग के उच्चाधिकारियों पर उनके मामलों के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे प्रधान सोमराज ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था का कामकाज देखने वाली नगर परिषद के ज्यादातर कर्मचारी ईसाई समुदाय के हैं। आने वाली 25 तारीख को उनका सबसे बड़ा पर्व क्रिसमस है, लेकिन अभी तक उन्हें वेतन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि 29 नवंबर से उनके वेतन का रिकॉर्ड रखने वाले अकाउंटेंट छुट्टी पर चले गए। जिन्होंने अब तक अपना कार्यभार नहीं संभाला है। उनके कार्यालय न आने के कारण सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। वर्ष में एक बार आने वाला क्रिसमस का पर्व उनके लिए सबसे ज्यादा खुशी का मौका होता है। इसके प्रति विभाग के अधिकारी गंभीर नहीं है। जबकि उन्हें पता है की थोड़े से वेतन में गुजारा करने वाले सफाई कर्मचारी अपने वेतन के मिलने के बाद ही त्योहार की तैयारियां शुरू करेंगे। इसके बावजूद सफाई कर्मचारियों को वेतन देने के लिए कोई पहल नहीं की गई। जिसके कारण उन्हें मजबूर होकर हड़ताल का सहारा लेना पड़ा है। उन्होंने बताया कि आज कठुआ नगर परिषद के सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए हैं और कल से जिला के बिलावर, बसोहली, हीरानगर, लखनपुर और म्यूनिसिपल कमेटी के सभी सफाई कर्मचारी भी अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल हो जाएंगे और उनकी यह हड़ताल तब तक जारी रहेगी। जब तक सफाई कर्मचारियों को उनका वेतन नहीं दे दिया जाता है।
विज्ञापन

इस मौके पर सफाई कर्मचारी यूनियन के कृष्ण चंद ने कहा कि शहर की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता सफाई का काम देखने वाले सफाई कर्मचारियों के प्रति न तो कभी सरकार का और न ही अधिकारियों का रवैया ठीक रहा है। इसके कारण उन्हें बार-बार धरना प्रदर्शन और हड़ताल का सहारा लेना पड़ता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द जिला में तैनात सभी सफाई कर्मचारियों का वेतन जारी किया जाए अन्यथा इसके परिणाम ठीक नहीं होंगे। प्रदर्शन में अशोक कुमार, दर्शन लाल, राकेश कुमार, दीपक कुमार, सुनीता देवी, सत्या देवी आदि सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------
सफाई कर्मचारियों की इस समस्या के बाबत चार दिन पूर्व ही निदेशक सहित कुछ अन्य अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान किए जाने की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। इसके कारण उक्त स्थिति बनी है। अब इसे संभालना भी उनकी ही जिम्मेदारी है।
-नरेश शर्मा, प्रधान, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed