फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   After four months, 23 corona positives were found in the district

चार महीने बाद जिले में 23 कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
After four months, 23 corona positives were found in the district
कठुआ के निजी स्कूल में किशोरों को कोरोना वैक्सीन लगाती स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। लगभग चार महीने के लंबे इंतजार के बाद कठुआ जिले में एक बार फिर एक साथ 23 संक्रमण के मामले सामने आए हैं। तीसरी लहर की दस्तक की तस्दीक करते हुए बढ़ रहे संक्रमण के मामलों ने प्रशासन को भी सकते में डाल दिया है। शहर के कैप्टन सुनील चौधरी चौक के नजदीक वार्ड चार और फ्रेंड्स कॉलोनी, भगवती नगर के नजदीक वार्ड एक को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। शहर के बीचों बीच दो कंटेनमेंट जोन बनने से लोगों में भी कोरोना को लेकर फिर से दहशत बन गई है। जिले में सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 58 हो गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सामने आए मामलों में कठुआ शहर से 12, परोल से तीन, हीरानगर से तीन, बिलावर से चार और बनी से एक मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हटली, वार्ड छह कठुआ और पटेल नगर कठुआ से एक एक मामला सामने आया है। इसी तरह से सीटीएम, छन्न अरोड़ियां, वार्ड सात कठुआ, वार्ड दस कठुआ, वार्ड एक कठुुआ से पांच मामले, गूडा मेहतां हीरानगर, मथुरा चक, देवल बिलावर से दो, पल्लन बिलावर से एक, द्रम्मणि बिलावर से एक, वार्ड छह जसरोटा से एक, बरमोता बनी से एक, शिवपुरी कठुआ से एक, वार्ड 11 से एक और बरवाल से एक मामला सामने आया है। उधर, लखनपुर रैपिड और आरटीपीसीआर जांच के दौरान वीरवार को जहां 47 संक्रमित पाए गए थे वहीं शुक्रवार का 23 लोगों को संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

..............
बनी में बर्फबारी के बीच भी टीकाकरण को लेकर उत्साह
बनी के दूर दराज डंडी गुट्टू में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल में टीकाकरण के लिए पहुंची। भारी बर्फबारी के बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम जहां जटिल रास्तों से गांव तक पहुंची वहीं विद्यार्थियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। टीम के पहुंचते ही विद्यार्थी बर्फबारी के बीच ही परिसर में कतारबद्ध हो गए। जिसके बाद एक एक कर टीकाकरण भी करवाया। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जिले में 2617 विद्यार्थियों का टीकाकरण किया गया है। जिसमें बर्फबारी प्रभावित बनी के 140 विद्यार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed