फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Advocate abstaining from judicial work

न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

विज्ञापन
Advocate abstaining from judicial work
कठुआ। जिला बार एसोसिएशन ने गत रविवार को कठुआ थाना के एक सबइंस्पेक्टर पर एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। अधिवक्ताओं ने सोमवार को विरोध स्वरूप न्यायिक कार्य नहीं किया। जिसके चलते न्यायालय परिसर में पूरा दिन राजस्व न्यायालय, श्रम न्यायालय, रजिस्ट्रार सहित सभी सिविल आपराधिक न्यायालयों में कामकाज ठप हो गया।
विज्ञापन

सोमवार को इस घटना पर रोष जताते हुए जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अजातशत्रु शर्मा ने कहा कि वरिष्ठ बार सदस्य एडवोकेट दिलावर सिंह के साथ कलीबाड़ी में पुलिस नाका के दौरान कठुआ थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर रियाज अहमद ने बदसलूकी की। इससे बार सदस्यों में भारी रोष है। जिला बार एसोसिएशन ने उक्त पुलिस अधिकारी पर कार्यवाई की मांग किया। एसएसपी रोमेश चंद्र से इस मामले में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने की मांग की गई। इसके साथ ही बार एसोसिएशन शहर में आवश्यक रूप से लगने वाले पुलिस नाकों की संख्या में कमी किए जाने की मांग करते हुए कहा कि उक्त नाके अनावश्यक उत्पीड़न का स्रोत न बनें। इसके अलावा शहर के भीतर पुलिस नाकों पर विशेष रूप से पुलिस नाकों पर जनता के सदस्यों से राजस्व संग्रह के बजाय यातायात नियमों के जागरूकता पर अधिक जोर दिया जाना चाहिए। इस मौके पर एडवोकेट बलबीर सिंह, एडवोकेट टी. एन गुप्ता, एडवोकेट रमित जसरोटिया, एडवोकेट देवेंद्र सिंह, एडवोकेट कमलजीत सिंह, एडवोकेट राहुल खजूरिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed