{"_id":"5d6977238ebc3e017768981a","slug":"adininistration-kathua-news-jmu1922443176","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरवरी तक पूरा करें जीएमसी की इमारत का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरवरी तक पूरा करें जीएमसी की इमारत का काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिला के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान, राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ की इमारत का काम फरवरी 2020 तक पूरा करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इससे मेडिकल कॉलेज कठुआ के अगले सत्र को अपनी इमारत में शुरू किया जा सकेगा। जिला उपायुक्त डॉ. राघव लंगर ने जीएमसी की निर्माणाधीन इमारत का जायजा लेने के साथ इससे संबद्ध कार्यों की प्रगति को भी मौके पर जाकर जाना।
जीएमसी की इमारत के निरीक्षण के दौरान जिला उपायुक्त ने पाया कि कंसल्टेंट की ओर से तैयार की गई डीपीआर में ऑडिटोरियम का कोई भी प्रावधान नहीं है लिहाजा उन्होंने 400 प्रशिक्षुओं की बैठने की क्षमता वाले आडिटोरियम को डीपीआर में शामिल करने के निर्देश दिए।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के इलेक्ट्रिक डिवीजन जम्मू से बिजली प्वाइंट्स की ड्राइंग भी हासिल की। इसमें प्रशासनिक भवन, ब्वॉयज हॉस्टल, गर्ल्स हॉस्टल और अन्य इमारतों में एयर कंडीशनिंग सिस्टम के प्वाइंट्स शामिल हैं। डॉ. राघव लंगर ने बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता को जीएमसी की इमारत में चिह्नित स्थान पर 11 केवीए फीडर और सब स्टेशन बनाने के निर्देश दिए। वहीं, सब ट्रांसमिशन डिवीजन कठुआ के कार्यकारी अभियंता को 5 एमवीए क्षमता के लिए 66/11 लाइन भी उपलब्ध करवाने को कहा गया। कॉलेज इमारत और परिसर के विस्तार को लेकर भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए जीएमसी भवन से सटी अतिरिक्त भूमि का अधिग्रहण करने पर निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
जिला उपायुक्त ने सराय भवन का भी दौरा किया, जिसे जीएमसी के लड़कों के छात्रावास के लिए प्रस्तावित किया गया था, लेकिन यह भवन अधूरा पाया गया। उन्होंने जेकेपीसीसी के इंजीनियरों को भवन के शेष कार्यों को तुरंत पूरा करने का निर्देश दिए। एएनएमटी स्कूल और गर्ल्स हॉस्टल भवन की दौरे के दौरान, जिला उपायुक्त ने भवन को जर्जर हालत में पाया और कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया कि कार्यकारी अभियंता पीडीडी के साथ इमारत के नवीनीकरण और सुधार के लिए एस्टीमेट तैयार किया जाए। इसे विशेष रूप से लड़कियों के लिए छात्रावास के रूप में जल्द उपलब्ध करवाया जा सकेगा। एसोसिएटेड अस्पताल के भवन का दौरा करते समय जिला उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए 300 बेड के विस्तार वाले इस अस्पताल की विस्तृत योजना को तैयार किया जाए। इस मौके पर जीएमसी कठुआ के प्रधानाचार्य डॉ. सुलेमान चौधरी, सीएमओ डॉ. अशोक चौधरी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।