{"_id":"613f99888ebc3e744630f70c","slug":"action-kathua-news-jmu243570589","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने अतिक्रमणकारियों को दिया दो दिन का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने अतिक्रमणकारियों को दिया दो दिन का समय
विज्ञापन
चड़वाल में सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाने के निर्देश देते एसडीएम। - विज्ञप्ति।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। चड़वाल में सरकारी जमीन से अवैध निर्माण हटाने के आदेश हो जाने के बावजूद लोगों ने इस पालन नहीं किया है। इसलिए, सोमवार को एसडीएम राकेश शर्मा ने खुद मौके पर जाकर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अतिक्रमणकारियों को कार्रवाई के लिए दो दिन का वक्त दिया है।
उन्होंने कहा कि अगर लोगों ने खुद यहां बनाए ढांचों को नहीं हटाया, तो पुलिस की मदद से इस जगह को खाली कराया जाएगा। इस कार्य में हो रही देरी को लेकर उन्होंने यहां के अधिकारियों को भी फटकार लगाई।
दरअसल, पिछले साल ठाकुर पुरा निवासी रविंद्र सिंह ने सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाने के लिए शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद फाइल कई महीनों तक कार्यालय में ही पड़ी रही। एसडीएम के संज्ञान में मामला आने के बाद उन्होंने 25 अगस्त को नोटिस जारी कर अतिक्रमणकारियों को अवैध कब्जे हटाने के आदेश जारी कर दिए। इसी आदेश के तहत आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि सरकारी जमीन से अवैध निर्माण हटाने के लिए अतिक्रमणकारियों को दो दिन का वक्त दिया है। अगर उन्होंने खुद अवैध निर्माण नहीं हटाए तो उसके बाद पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण हटवाएंगे। इसी दौरान उन्होंने यहां अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि दो दिन के भीतर यहां क्या हुआ? इसकी जानकारी समय पूरा होने के बाद तुरंत दें।