फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   action

पेपर लीक मामले में हेडमास्टर और स्टाफ पर गिरी गाज

विज्ञापन
action
कठुआ। पेपर लीक होने के चलते 14 नवंबर को डायट बसोहली की ओर से स्थगित की गई पांचवीं, छठी और सातवीं कक्षा की परीक्षा अब 22 नवंबर को निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पांचवीं कक्षा का ईवीएस और छठी-सातवीं का साइंस का पेपर होगा। उधर, कालीबड़ी मिडल स्कूल में तय शेड्यूल से पहले ही परीक्षा लिए जाने से लीक हुए पेपर मामले में गाज स्कूल के हैडमास्टर और परीक्षा से संबंधित स्टाफ पर गिरी है। दोबार प्रिंट करवाए गए परीक्षा पत्र का पूरा खर्चा डायट बसोहली ने हैडमास्टर और संबंधित परीक्षा स्टाफ से वसूलने के निर्देश दे दिए हैं। डायट बसोहली के प्रधानाचार्य एससी शर्मा ने बताया कि परीक्षा के संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 22 नवंबर को तीनों कक्षाओं की परीक्षा के बाद टर्म एक की परीक्षाओं का दौर भी पूरा हो जाएगा।
ज्ञात रहे कि यह परीक्षा पहले नौ नवंबर को निर्धारित थी, लेकिन अयोध्या मामले में फैसले के चलते स्थगित कर दी गई थी। इससे पहले कि डायट बसोहली परीक्षा की तिथि निर्धारित करता, कालीबड़ी मिडल स्कूल में यह परीक्षाएं ले ली गईं। मामला संज्ञान में आने के बाद डायट बसोहली की ओर से परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन

मिडल स्कूल कालीबड़ी से पेपर लीक होने के बाद डायट बसोहली के अधिकारियों ने यह फैसला लिया है। मामले की जांच शुरू करने के साथ ही शिक्षा निदेशक को अवगत करवा दिया गया है। दरअसल, यह परीक्षाएं नौ नवंबर को निर्धारित थीं, लेकिन अयोध्या मामले में फैसले के बाद लागू किए गए प्रतिबंधों को देखते हुए परीक्षा स्थगित कर दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed