{"_id":"615370218ebc3e61eb24796e","slug":"accident-kathua-news-jmu244643471","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार दो लोगों की मौत, एक महिला गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार दो लोगों की मौत, एक महिला गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हटली मोड़ के पास ट्रक और बाइक में जोरदार टक्कर हुई, जिसमें बाइक पर सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि, एक महिला सहयात्री गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के अनुसार गत सोमवार की देर रात यह घटना उस समय हुई जब मोटरसाइकिल (जेके 08 सी 3752) पर सवार तीनों लोग अपनी लेन बदलने के लिए हाईवे पर बाइक मोड़ रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक (यूपी25 डीजी 8289) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जब उन्हें ट्रक की टक्कर लगी तो बाइक का संतुलन बुरी तरह बिगड़ गया। बाइक के गिरने पर दुर्घटना में सभी तीनों सवारों को गहरी चोटें लगीं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जीएमसी कठुआ पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रंजीत (33) निवासी औद्योगिक क्षेत्र को मृत घोषित कर दिया। मूल रूप से तीनों बाइक सवार असम के निवासी हैं।
इस दौरान बाकी दो बाइक सवार नेहा (40) और पवित्रो सरकार (30) की भी हालत नाजुक थी। अस्पताल में इन दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया और तेजी दिखाते हुए डॉक्टरों ने इन्हें फौरन जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान पवित्रो सरकार की भी मौत हो गई। महिला का इलाज अब भी जीएमसी जम्मू में चल रहा है। उसके सिर और बांह पर गहरी चोटें हैं। पुलिस ने ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।