फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   accident

दो सड़क हादसों में दो की मौत, आठ घायल

विज्ञापन
accident
सड़क हादसे के घायलों को जीएमसी कठुआ से जीएमसी जम्मू किया गया रेफर, संवाद। - फोटो : KATHUA
कठुआ। जिले में सोमवार को हुए दो अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं सात बुरी तरह से घायल हुए हैं। घायलों की हालत इस समय गंभीर है।
विज्ञापन

पहला हादसा दोपहर सवा बारह बजे के लगभग राजबाग-करंडी मार्ग पर हुआ, जिसमें मां बेटे की मौत हो गई, वहीं चार अन्य घायल हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरएस पुरा निवासी ऑल्टो सवार कठुआ में अपने परिजन का हाल जानने आए थे। जब वे लौट रहे थे, तब राजबाग-करंडी मार्ग पर लिंक मार्ग से आई एक तेज गति की स्कॉर्पियो सामने से आ टकराई।
हादसे में दर्शन कुमार (45), वीणा देवी (40), कमलेश (75), सोनाक्षी (11), निमरत (8), शैली (15) सभी निवासी आरएस पुरा और मानवी देवी (12) निवासी सांझी मोड़ बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने कमलेश और दर्शन को मृत लाया घोषित कर दिया। घायलों का इलाज जीएमसी कठुआ में जारी है।
विज्ञापन

दूसरा हादसा दोपहर बाद चार बजे के लगभग जम्मू-पठानकोट नेशनल हाइवे पर लोगेट मोड़ के नजदीक हुआ। जम्मू की ओर से आ रहा एक ट्रक हाइवे पर खराब खड़े दूसरे ट्रक से जा भिड़ा। हादसे में ट्रक की मरम्मत में जुटे तीन लोग घायल हो गए। गंभीर अवस्था में सेना की मदद से उन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान जाकिर हुसैन (24), मोहम्मद काजिम (27) और मोहम्मद रजा (23) के रूप में हुई है। जाकिर हुसैन को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी कठुआ से जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जीएमसी कठुआ में उपचाराधीन घायल, संवाद।

जीएमसी कठुआ में उपचाराधीन घायल, संवाद।- फोटो : KATHUA

जीएमसी कठुआ में उपचाराधीन घायल, संवाद।

जीएमसी कठुआ में उपचाराधीन घायल, संवाद।- फोटो : KATHUA

जीएमसी कठुआ में उपचाराधीन घायल, संवाद।

जीएमसी कठुआ में उपचाराधीन घायल, संवाद।- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed