{"_id":"60bb7c988ebc3e7fd8223fc1","slug":"accident-kathua-news-jmu2366693109","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-मेटाडोर की टक्कर में छह घायल, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक-मेटाडोर की टक्कर में छह घायल, एक की हालत गंभीर
विज्ञापन
दियालाचक-बिलावर सड़क पर शनिवार को सल्लन के नजदीक ट्रक और मेटाडोर की टक्कर में छह लोग घायल हो गए। घायलों को उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार ट्रक (जेके 22 ऐ 0740) बिलावर की तरफ जा रहा था। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही मेटाडोर (जेके 14 बी 6876) से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मेटाडोर में सवार छह लोग घायल हो गए। उन्हें लोगों की सहायता से पुलिस ने उप जिला अस्पताल पहुंचाया।
घायलों की पहचान नसीब चंद निवासी डाबी, चंपा देवी निवासी डाबी, सोनिका निवासी रामकोट, गुड्डी देवी निवासी डाबी, बंदना निवासी रामकोट, सुषमा देवी निवासी रामकोट के रूप में हुई है। सुषमा देवी को जीएमसी कठुआ रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।