फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   accident

ट्रैक्टर ट्राली-लोड कैरियर की टक्कर में एक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
accident
कूटा मार्ग पर कनाह गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली और लोड कैरियर ऑटो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उप जिला अस्पताल से जीएमसी कठुआ रेफर किया गया, जहां से एक घायल को बाद में जीएमसी जम्मू भेजा गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लोड कैरियर ऑटो जेके 08 के 7432 में बैठकर कुछ लोग कनाह की ओर जा रहे थे। इस दौरान एक मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली नंबर जेके 08 जी 9568 से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। वहीं हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से उन्हें जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान पुरी लाल पुत्र छोटेलाल निवासी राजस्थान के रूप में हुई है, जो यहां मधुमक्खी पालन का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में मुकेश कुमार निवासी कूटा, लवली कुमार निवासी रतवाना, राजेश पुत्र गोपाल निवासी राजस्थान, प्रदीप कुमार पुत्र राजपाल और सोनू पुत्र राजे निवासी मेरठ (यूपी) शामिल हैं। घायल मुकेश कुमार को कठुआ से जीएमसी जम्मू भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed