फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   accident

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत एक गंभीर घायल

विज्ञापन
accident
बसोहली। शीतलनगर ब्लॉक के लोअर कोट इलाके के नजदीक एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इससे वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचित किया गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कार नंबर जेके-08 के-1612 शीतलनगर की तरफ आ रही थी। इसी बीच अचानक लोअर कोट के नजदीक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार सवार दो लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। इनकी पहचान फजल दीन निवासी जानू और रमेश कुमार निवासी जिंदरैली के रूप में हुई है। चालक फजल दीन को उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल रमेश को उपचार के लिए उपजिला चिकित्सालय बसोहली रेफर किया गया, जहां से उसके परिजन उसे पठानकोट ले गए। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed