फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   ABVP Foundation Day

राष्ट्रीय युवा दिवस और परिषद के 73वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम, जिला इकाई घोषित

विज्ञापन
ABVP Foundation Day
कठुआ। राष्ट्रीय युवा दिवस और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 73वें स्थापना दिवस के अवसर पर परिषद की जिला इकाई ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर परिषद की प्रांत छात्रा प्रमुख एवं केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य मुस्कान आनंद मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

अपने संबोधन में मुस्कान आनंद ने परिषद की संगठनात्मक यात्रा का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों के उत्थान के लिए परिषद के स्थापित कीर्तिमानों से कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। वहीं, नगर मंत्री हिमांशु ने प्रतिवेदन पढ़ते हुए जिला इकाई की ओर से पिछले एक साल में किए गए सभी कार्यों का ब्यौरा कार्यकर्ताओं के बीच रखा। जबकि, विशेष अतिथि और पूर्व जिला प्रमुख दिग्पाल सिंह ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें संगठन से जुड़ने के लाभ से परिचित कराया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए नई इकाई की घोषणा भी की गई। जिसमें पीयूष खजूरिया को एक बार फिर से नगर अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। इसके अलावा डॉ. शिवम अमित, जसवीर और जोगिंदर को नगर उपाध्यक्ष, साहिल प्रणालियां को नगर मंत्री, साहिल अंसारी, स्वर्णदीप मल्होत्रा और मनीषा जसरोटिया को नगर सह मंत्री, ऋषभ शर्मा को सोशल मीडिया प्रमुख, तुषार को सोशल मीडिया सह प्रमुख, उदित शर्मा को मीडिया प्रमुख, हिमांशु महाजन को एसएफएस प्रमुख, लक्ष्य और अभिनव को एसएफएस सह प्रमुख, आकाश और धर्मेश को एसएफडी सह प्रमुख, अभय को नगर राष्ट्रीय कला मंच संयोजक, तनिक्षा मेहरा और सिमरन को नगर राष्ट्रीय कला मंच सह संयोजिका, केवल को नगर कार्यालय मंत्री, अतुल को स्वाध्याय मंडल प्रमुख, स्वर्ण कुमार को नगर व्यवस्था प्रमुख, ऋतिक पौडवाल को कार्य प्रमुख और विनय को कार्य सह प्रमुख के तौर पर नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed