फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   AAP workers protest against Agneepath scheme

अग्निपथ योजना के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
AAP workers protest against Agneepath scheme
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में शहर के मुखर्जी चौक में प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता। स? - फोटो : KATHUA
कठुआ। सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निपथ योजना को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार हमलावर है। रविवार को पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शहर के मुखर्जी चौक में जमा होकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अग्निपथ योजना को युवा विरोधी बताते हुए सरकार से योजना को वापस लेने की मांग दोहराई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे आप नेता रॉबिन शर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री की गद्दी संभालने के बाद देश के प्रधानमंत्री ने युवाओं के लिए दो करोड़ नौकरियां लाने, देश में काला धन वापस लाने और महंगाई पर रोक लगाने के वादे किए थे। लेकिन इनमें से आज तक कुछ भी नहीं हो पाया है। अब प्रधानमंत्री अपने आठ साल का हिसाब देकर लोगों को बरगलाने का प्रयास कर रहे है। लगातार बंद हो रहे उद्योगों के कारण बेरोजगारी का ऐसा आलम है कि लोगों के सामने भरण-पोषण का संकट आ गया है। आगे उन्होंने कहा कि सरकार ने सेना में भर्ती की नई योजना लाकर युवाओं को सकते में डाल दिया है। उन्होंने योजना को युवाओं के साथ भद्दा मजाक बताते हुए सरकार से उसे वापस लाने की मांग की। प्रदर्शन में साहिल अंदोत्रा, एसके भंडारी, रमेश गुप्ता, अमरजीत सिंह, नरेश शर्मा, अजय कुमार, इंद्रपाल सिंह, कार्तिक शर्मा, अभी शर्मा, बब्लू कुमार, रोहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed