फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   aag

पशुशाला में लगी आग, तीन मवेशियों की मौत

विज्ञापन
aag
मडून पंचायत के वार्ड 1 में पशु शाला को आग लगने से जली पशुशाला। संवाद - फोटो : KATHUA
बिलावर। उपमंडल कि दूरदराज मडून पंचायत के वार्ड-1 में पशुशाला में आग लगने से तीन मवेशियों की मौत हो गई। यह हादसा सोमवार दोपहर 1:00 बजे के करीब हुआ।
विज्ञापन

जब लोगों ने पशुशाला से धुआं निकलते हुए देखा। तो अन्य मोहल्ले वासियों को सूचना दी। लोगों ने आग बुझाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पशुशाला में बंधे तीन पशु झुलस चुके थे। पीड़ित पशु पालक लाल सिंह ने बताया कि आग लगने से काफी क्षति पहुंची है। पशुशाला में रखा चारा और मवेशी जल गए, जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वह अपना और अपने परिवार का पालन पोषण पशुपालन और किसानी करके करते हैं कहा कि उनके तीन मवेशियों की मौत होने से उन पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। पशुपालक ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द उनके नुकसान का आकलन किया जाए और उन्हें सहायता राशि प्रदान की जाए जिससे उन्हें राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed