फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   A journey of life... which ended before it even began

Kathua News: जीवन का एक सफर... जो शुरू होने से पहले ही थम गया

विज्ञापन
A journey of life... which ended before it even began
कठुआ। जिले में बनी तहसील में वीरवार की रात को सित्ती भटा और भंडार गांव के बीच सिर्फ भौगोलिक दूरी नहीं बल्कि दो परिवारों के सपनों का फासला मिटने वाला था। क्षेत्र के कई अन्य घरों की तरह यहां भी शादी की शहनाइयां गूंज रही थीं। सित्ती भटा निवासी विक्की (दूल्हा) के स्वजन घर से बरात लेकर पूरे जोश और पारंपरिक उल्लास के साथ निकले थे। रास्ते में फरियाली नाले के पास कार एक गहरी खाई में गिर गई। इस हृदय विदारक घटना में दूल्हे सहित तीन लोगों की मौत से दोनों परिवारों में चीख पुकार मच गई। हादसे से न सिर्फ सित्ती भटा बल्कि भंडार गांव में भी मातम छा गया।
विज्ञापन




बरात में शामिल गांव के एक व्यक्ति ने मोबाइल फाेन पर बात करते हुए कहा कि अभी कुछ देर पहले ही गांव की गलियां गाजे-बाजे की आवाज से गूंज रही थी। कुछ घंटे ही हुए थे घर से बरात निकले हुए। एक दुखद घटना ने सब कुछ बदल दिया यह खुशी का माहौल मातम में बदल गया।
विज्ञापन


हादसे की खबर से पूरा दूल्हे के गांव के सभी लोग सदमे में हैं। दुल्हन के पक्ष के जो लोग बरात के स्वागत की तैयारी कर रहे थे वे दुख में डूब गए। दुल्हन पक्ष पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस दुल्हन ने अपने होने वाले जीवनसाथी के साथ भविष्य के सपने देखे थे उसकी मांग का सुहाग भरने से पहले ही उजड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन






जिसने सुना, वह दुख से सहम गया



चार दिसंबर को इलाके में कई शादी समारोह थे। कई घरों में रौनक थी तो वहीं कई लोग अपने रिश्तेदारों और जान पहचान के लोगों के यहां समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही लोग सकते में आ गए। खुशियों से भरी बरात का यह सफर अचानक मातम में बदल गया। गांव में अब गम का माहौल है। घटना से हर कोई स्तब्ध है कि जिस दूल्हे को आज जीवन की नई शुरुआत करनी थी उसकी यात्रा इस तरह थम जाएगी। इसकी कल्पना मात्र से लोगों की रूह कांप गई।






टीचर्स फोरम बनी ने जताया दुख



हादसे में सरकारी शिक्षक जीवन सिंह की भी माैत हुई है। इस दुखद घटना पर जम्मू-कश्मीर टीचर्स फोरम बनी के चेयरमैन सुभाष चंदर जरियाल और अध्यक्ष ओम प्रकाश भोरिया ने गहरा शोक व्यक्त किया है। संगठन ने कहा कि जीवन सिंह का जाना शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मीडिया प्रभारी मुल्क राज जपोत्रा ने संगठन की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed