{"_id":"28-43055","slug":"Kathua-43055-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेटरों को करीब से देखने के लिए उमड़ रहा सैलाब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेटरों को करीब से देखने के लिए उमड़ रहा सैलाब
Kathua
Updated Wed, 15 Jan 2014 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। शहर इन दिनों क्रिकेटमय हो गया है। रणजी ट्रॉफी स्तर के मैच में भले ही दर्शकों का टोटा रहता हो, लेकिन नार्थ जोन पुलिस मार्टियर्स मेमोरियल टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप में दर्शकों का सैलाब उमड़ रहा है। क्रिकेट का क्रेज बढ़ाने में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के सितारे अहम भूमिका निभा रहे हैं।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के दो बड़े सितारों से स्थानीय दर्शक रूबरू हो चुके हैं। ऐसे में दिनभर क्रिकेट की चर्चा शहर सहित आसपास के कसबों और गांवों तक आम और खास का ध्यान खींच रही है। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में रोजाना हाउसफुल की स्थिति बन रही है। क्रिकेट प्रेमी नामचीन खिलाड़ियों को देखने, उनके आटोग्राफ लेने को लालायित दिख रहे हैं। प्रतियोगिता में दिनेश मोंगिया, मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज सारूल कनवर और आईपीएल टीम डेक्कन चार्जर्स के खिलाड़ी रहे ईशान मल्होत्रा हिस्सा ले चुके हैं। मंगलवार को इस फेहरिस्त में एक और बड़ा नाम जुड़ गया। टी-20 फारमेट के पहले विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर कर मिस्बाह उल हक का विकेट चटकाने वाले जोगिंदर शर्मा मंगलवार को हरियाणा पुलिस टीम के कप्तान बनकर स्टेडियम पहुंचे।