{"_id":"28-43054","slug":"Kathua-43054-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में तीन घायल
Kathua
Updated Wed, 15 Jan 2014 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। सड़क सुरक्षा सप्ताह के बावजूद सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। चौथे दिन दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक युवक व दो युवतियां हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। दोनों हादसे हटली मोड़ के पास हुए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला हादसा रेलवे रोड पर हुआ। बाइक (जेके08डी-1762) से सुनील कुमार निवासी गोविंदसर राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर आ रहा था कि उसकी टक्कर टेंपों से हो गई। गति तेज होने के कारण वह बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। दूसरा हादसा भी हटली मोड़ के पास हाईवे पर हुआ। इसमें स्कूटी (जेके08बी-8298) पर सवार युवतियों को पीछे से आ रही कार (आई-10 पीबी35डी-5556) ने टक्कर मार दी। हादसे में रिपल शर्मा और सीमा देवी निवासी सीटीएम के सिर और टांग में चोटें आईं। लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गौरतलब है कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट
पर जोर दिया जा रहा है। बावजूद इसके लापरवाही सामने आ रही है। इसकी वजह से लोग घायल हो रहे हैं।