{"_id":"28-42995","slug":"Kathua-42995-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरुखे मौसम के बीच आज अहम मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरुखे मौसम के बीच आज अहम मुकाबला
Kathua
Updated Tue, 14 Jan 2014 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही चौथी नॉर्थ जोन पुलिस मार्टियर्स मेमोरियल टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप के शेष मुकाबलों पर एक बार फिर बादल मंडरा रहे हैं। दो दिन बाद मंगलवार से फिर शुरू होने वाले मैचों पर मौसम की बेरुखी भारी पड़ सकती है।
उत्तर भारत की सबसे बड़ी और लोकप्रिय इस क्रिकेट प्रतियोगिता में अब तक चौबीस मैच खेले जा चुके हैं। फाइनल सहित कुल छह मैच होना अभी शेष है। लोहड़ी पर्व को देखते हुए बारह और तेरह जनवरी को मैच नहीं करवाए गए। शेड्यूल के अनुसार मंगलवार को हरियाणा पुलिस और सिम्युला जम्मू के बीच में मुकाबला प्रस्तावित है। मौसम की बेरुखी इसमें अड़चन डाल सकती है। जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ बतौर आयोजक शहीद वेलफेयर कमेटी से मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पिच की मरम्मत और रोलिंग की गई है। इससे शानदार मैच हो सकेंगे, लेकिन मंगलवार का मुकाबला मौसम पर निर्भर करेगा।
प्रतियोगिता में अब तक खेले जा चुके मैचों में दर्शकों की संख्या ने आयोजकों को भी हैरान कर दिया है। बीते वर्षों के मुकाबले इस सीजन में दर्शकों की संख्या काफी अधिक रही। प्रतियोगिता में मुंबई इंडियंस टीम के सलामी बल्लेबाज रह चुके सारूल कनवर, भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी दिनेश मोंगिया, डेक्कन चार्जर्स के इशान मल्होत्रा हिस्सा ले चुके हैं। शेष मैचों में भी कई नामचीन खिलाड़ियों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।