फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   प्रेशर, मल्टी साउंड हार्न पर कसा शिकंजा

प्रेशर, मल्टी साउंड हार्न पर कसा शिकंजा

Tue, 14 Jan 2014 05:48 AM IST
Kathua
Kathua Updated Tue, 14 Jan 2014 05:48 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दरम्यान जिले के यातायात पुलिस हर ओर चौकन्नी दिख रही है। इसी के तहत सोमवार को कालीबड़ी में विशेष नाका लगाया गया। यहां ट्रैफिक कर्मियों ने प्रेशर हार्न और मल्टी टोन हार्न लगाने वाले चालकों पर शिकंजा कसा। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर जुर्माना किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग, कालेज मार्ग और जम्मू-कठुआ मार्ग पर पुलिस ने विशेष जांच की। यहां बसों में लगे प्रेशर हार्न उतारे गए। साथ ही मल्टी साउंड हार्न और म्यूजिक सिस्टम भी हटाए गए। इससे पूरे दिन वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। रविवार को आरटीओ कठुआ अजय खजूरिया और डीटीआई कठुआ राजेश जंवाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कालीबड़ी में बड़ी संख्या में वाहनों को रोककर जांच की। इसमें एनसीसी कैडेट्स ने भी सहयोग किया। उन्होंने चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने की अपील की। शहर में यातायात विभाग ने कई जगह नाके लगाए, जहां नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना किया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जेकेएसआरटीसी बसों की जांच की गई। उनमें लगे प्रेशर हार्न जब्त किए गए। आरटीओ कठुआ ने कहा कि ट्रैफिक नियम सबके लिए समान हैं। निजी वाहन हो या
विज्ञापन

फिर सरकारी, सभी को ट्रैफिक नियमों का पालन करना होगा। अगर ऐसा नहीं किया गया तो विभाग नियम अनुसार कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed