फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   शादी समारोह में गई लड़की से सामूहिक दुष्कर्म

शादी समारोह में गई लड़की से सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 08 Jul 2013 05:31 AM IST
Kathua
Kathua Updated Mon, 08 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
बिलावर। अपने पड़ोसी के घर शादी समारोह में शामिल होने गई एक सोलह वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बिलावर पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयान पर तीन युवकों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित लड़की के अनुसार चार जुलाई को वह अपने पड़ोसी मो. शरीफ के घर उसके लड़के की शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। उसी रात करीब साढ़े दस बजे घरवालों ने उसे अपने पड़ोसी से कुछ चीज लाने के लिए भेजा। अभी में आधे रास्ते में ही पहुंची थी कि यासिर, रफीक और खुर्शीद ने उसे पकड़ लिया। जबरन वे अपने साथ एक निर्माणाधीन इमारत में ले गए और वहां पर कई घटों तक बंधक बना कर बारी-बारी से कुकृत्य किया। बाद में वह किसी तरह से उनके चुंगल से छुट कर घर पहुंची और आपबीती अपने घर वालों को सुनाई।
विज्ञापन

लड़की की शिकायत पर पुलिस ने उसका मेडिकल जांच करवाया, जिससे दुष्कर्म की पुष्टि हुई। उसके बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376/341/342 के तहत केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed