{"_id":"28-25941","slug":"Kathua-25941-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी मांगा तो बरसीं ग्रामीणों पर लाठियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी मांगा तो बरसीं ग्रामीणों पर लाठियां
Kathua
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हीरानगर। जनता के साथ बेहतर रिश्तों की दुहाई देने वाली जम्मू-कश्मीर पुलिस का बर्बरतापूर्ण चेहरा शनिवार को हीरानगर मोड़ पर दिखा। पिछले एक माह से पीने के पानी को लेकर प्रदर्शन कर रहे भगोचेचक्क गांव के लोगों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं।
जानकारी के अनुसार लोग अभी प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे थे कि थाना प्रभारी हीरानगर गुरनाम सिंह अपनी जिप्सी में आए और राजमार्ग के किनारे खडे़ लोगों पर लाठियां बरसाने लगे। इससे पानी की मांग को लेकर हाईवे जाम करने जा रहे करीब आधा दर्जन लोग थाना प्रभारी की लाठियों से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस के लाठीचार्ज की खबर सुनकर मौके पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए और थाना प्रभारी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करने लगे। इस दौरान उन्होंने हाईवे को करीब आधे घंटे तक जाम कर दिया। वहीं मौके पर पहुंचे एडीपीओ बार्डर मोहन लाल कैंथ को भी प्रदर्शनकारियों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। बाद में वह लोगों को शांत करने में सफल रहे।
थाना प्रभारी की इस दबंगई से गुस्साए लोग भाजपा युवा मोर्चा के जिला महासचिव सुदेश कुमार सेठी, भाजपा लीगल सेल के राज्य प्रभारी एडवोकेट विजय कुमार शर्मा तथा भाजपा कंडी मंडल के अध्यक्ष आशा नंद खजूरिया के नेतृत्व में एकत्रित हुए और लाठीचार्ज में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया। हीरानगर उपजिला अस्पताल में राम प्रसाद निवासी वार्ड एक, हीरानगर को फ्रैक्चर पाया गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने कठुआ जिला अस्पताल भेज दिया, जबकि यशपाल निवासी भेईया, चंपा देवी निवासी भगोचा चक्क तथा रानी देवी पत्नी निवासी हीरानगर मोड़ को प्राथमिक उपचार के बाद उपजिला अस्पताल में भरती कराया। बाद में गुस्साए लोगों ने भाजपा नेताओं के नेतृत्व में हीरानगर थाना में पहुंचकर थाना प्रभारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा कार्यवाही की मांग की। निर्दोष लोगों पर बरसाई लाठियां
विज्ञापन
भाजपा लीगल सेल के प्रदेश प्रभारी एडवोकेट विजय कुमार शर्मा ने थाना प्रभारी की कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि प्रदर्शन करने जा रहे लोग एक माह से पीने के पानी को लेकर परेशान थे। थाना प्रभारी ने निर्दोष लोगों पर लाठियां बरर्साईं। उन्होंने कहा कि घायल राम प्रसाद का मेडिकल करवाकर उन्होंने थाना प्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज का भाजपा बडे़ पैमाने पर विरोध जताएगी। इस संबंध एसडीपीओ बार्डर मोहन लाल कैंथ ने बताया की लोगों ने राजमार्ग पर धरना दिया था, जिसकी वजह से पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी।