{"_id":"28-25816","slug":"Kathua-25816-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालीथिन के खिलाफ अभियान तेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालीथिन के खिलाफ अभियान तेज
Kathua
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कठुआ। नगर परिषद कठुआ के कार्यकारी अधिकारी हरबंस सिंह ने जिला विकास आयुक्त जाहिदा खान के दिशा निर्देश पर एक बार फिर शहर में व्यापक स्तर पर पालीथिन के विरुद्ध अभियान चलाया गया। बुधवार को शहर के कुछ हिस्सों में ही चलाए गए अभियान में विभाग ने सख्ती करते हुए बारह हजार पांच सौ रुपये बतौर कंपाउंड और नब्बे किलो पालीथिन भी जब्त किया।
बुधवार को शहर के कालेज मार्ग, पठानिया मार्केट में पालीथिन के विरूद्ध अभियान को तेज करते हुए व्यवसायियों पर नकेल कसी गई। इस मौके पर प्रयोग में लाया जा रहा नब्बे किलो पालीथिन भी जब्त करते हुए दुकानदारों को सख्त चेतावनी जारी की गई। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हरबंस सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय न्यायालय के आदेशों के तहत ही इस अभियान को अंजाम दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व कई बार दुकानदारों को पालीथिन प्रयोग न करने की चेतावनी दी गई पर बार बार प्रयोग करते पाए जाने पर बुधवार को कंपाउंड वसूला गया है। अधिकारी ने उपभोक्ताओं से भी पालीथिन का प्रयोग न करने की अपील की है। इस अभियान में विभाग के राजस्व अधिकारी प्रीतम चंद, सैनिटरी अधिकारी पीआर सांगड़ा, खिलाफवर्जी अधिकारी देविंद्र सिंह ने टीम सहित शहर की विभिन्न दुकानों में दबिश देते हुए पालीथिन को बरामद किया।