{"_id":"28-25766","slug":"Kathua-25766-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूटा में आधा घंटा किया हाईवे जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूटा में आधा घंटा किया हाईवे जाम
Kathua
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हीरानगर। कंडी क्षेत्र के कई गांवो में सर्दियों के आने से पहले ही पेयजल संकट गहराने लगा है। इससे गुस्साए लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कूटा के चौराहे पर जमकर नारेबाजी की और मार्ग को जाम कर दिया। इसकी जानकारी होते ही एसडीपीओ बार्डर मोहन लाल कैंथ, एसएचओ गुरनाम सिंह, तहसीलदार सुभाष चन्द्र डोगरा सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
हुआ यूं की सुबह करीब 10 बजे लोग कूटा कसबा पहुंचे तथा कूटा के सरपंच कान्त कुमार, छन्न क्षत्रेयां के सरपंच शमशेर सिंह तथा समाजिक कार्यकर्ता यश पाल सोनू के नेतृत्व में राजमार्ग पर धरना देने का विचार करने लगे। इन लोगों के साथ कूटा, छन्न क्षत्रेयां, ढलाना, नौैनी, धमयाल तथा जंगल में डेरा जमाए बैैठे बकरवाल समुदाय के सैकड़ों लोग भी थे। तभी सांसद चौधरी लाल सिंह जो जम्मू से कठुआ जा रहे थे, उन्होंने लोगों की समस्या सुनी तथा उपायुक्त कठुआ जाहिदा खान को सूचित किया। सांसद ने लोगों से कहा कि उपायुक्त ने एक बजे तक का समय मांगा है,अगर जन स्वास्थ्य विभाग दोपहर एक बजे तक मोटर तथा पंप ठीक करवाकर नहीं लगवाता, वह राजमार्ग पर धरना दे सकते हैं। जब उपरोक्त समय तक विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो लोग राजमार्ग पर धरने पर बैठ गए। अभी इन लोगों को बैठे आधा घंटा ही हुआ था कि पुलिस ने सरपंचों को तथा लोगों को समझाकर धरना खत्म करवा दिया। इस बीच विधायक दुर्गा दास ने भी पीएचई विभाग के मेकेनिकल विंग के कार्यकारी अभियंता को चेतावनी दी है कि वो कूटा, हरसाथ अप्पर, घगवाल, छन्न क्षत्रेंया तथा अन्य गांवों में पेयजल सप्लाई को सुचारु बनाने के त्वरित उपाय करे,ं अन्यथा विभाग नतीजे भुगतने को तैयार रहे।