{"_id":"5cd1f3fdbdec22071c2df015","slug":"81557263357-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरोट ने घग्वाल की टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरोट ने घग्वाल की टीम को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जिला पुलिस लाइन में आयोजित की गई क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को नरसिंह क्रिकेट क्लब घग्वाल और रॉयल स्ट्राइकर खरोट के बीच मुकाबला खेला गया। एक मात्र मुकाबले में टॉस जीतकर एनसीसी घग्वाल की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राई स्ट्राइक अखरोट की टीम को 36.2 ओवर में 179 रन पर आउट कर दिया। खरोट की ओर से रमन ने 65 गेंदों में 70 और विकास ने 32 गेंदों में 28 रन बनाए। घग्वाल की ओर से रोनी ने 39 रन देकर तीन और कपिल ने 27 रन देकर दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी घग्वाल की टीम के बल्लेबाज जल्दी जल्दी रन बनाने के चक्कर में विकेट गवां बैठे और पूरी टीम 19.2 ओवर में 113 रन पर ही ढेर हो गई। टीम की ओर से पंकु ने 15 गेंदों में 20 और रॉनी ने 14 गेंदों में 19 रन बनाए। रॉयल स्ट्राइर्क खरोट की ओर से रणदीप ने 10 रन देकर तीन विकेट और गौरव ने 24 रन देकर दो विकेट हासिल की। खरोट की टीम ने 66 रन से मैच अपने नाम किया।