फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   पाकिस्तान के खिलाफ किया प्रदर्शन, कहा अब दो दो हाथ करने की बारी

पाकिस्तान के खिलाफ किया प्रदर्शन, कहा अब दो दो हाथ करने की बारी

Fri, 21 Sep 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ किया प्रदर्शन, कहा अब दो दो हाथ करने की बारी
शहीद जवान के शव के साथ बर्बरता पर पाक के खिलाफ उबाल
विज्ञापन

एक्स सर्विस वेलफेयर एसोसिएशन ने पाकिस्तान के खिलाफ किया प्रदर्शन, कहा-अब दो-दो हाथ करने की जरूरत

अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ। शहीद भारतीय जवान के साथ पाकिस्तानी रेजरों की ओर से की गई बर्बरता पर विभिन्न संगठनों में उबाल है। वीरवार को एक्स सर्विस वेलफेयर एसोसिएशन ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया और कहा कि अब दो दो हाथ करने की बारी आ गई है। सत्ता परिवर्तन के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और न ही आएगा। ऐसे में बार-बार शांति की बात करना बेमानी है। एक ही बार में उन्हें जवाब देना होगा।
प्रदर्शनकारियों में शामिल ज्ञान सिंह पठानियां ने कहा कि आख्रिर कब तक पाकिस्तान की इन हरकतों को नजरअंदाज किया जाएगा। जवान शहीद हुआ है और उसके साथ बर्बरता मानवीयता को शर्मसार करने वाली घटना है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में पाकिस्तानी एजेंडे को हवा देने वाले अब कहां है जो सेना द्वारा कार्रवाई करने पर मानव अधिकार की बात करते हैं। क्या एक शहीद जवान का कोई अधिकार नहीं। उसके लिए वह आवाज क्यों नहीं उठाते। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के हौंसलों को इन्हीं लोगों ने हवा दे रखी है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में शामिल जाट राम शर्मा, बलवीर सिंह आदि ने कहा कि पाकिस्तान को शांति की भाषा समझ नहीं आती है। पाक प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में नया दौर शुरू होगा और पड़ोसी मुल्क के साथ रिश्ते बेहजर करने का प्रयास होगा। क्या इस प्रकार से पाक प्रधानमंत्री रिश्ते बेहतर करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस देेश की सेना को एक जवान का सम्मान करना नहीं आता उस देश के साथ रिश्ते ही नहीं रखने चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल विदेश स्तर पर ही नही द्विपक्षीय स्तर पर भी भारत को पाकिस्तान का बहिष्कार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed