फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   काम के लिए जगह उपलब्ध कराने की मांग को सांझी मोड में धरना तीसरे दिन भी जारी।

काम के लिए जगह उपलब्ध कराने की मांग को सांझी मोड में धरना तीसरे दिन भी जारी।

Thu, 13 Sep 2018 01:20 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
काम के लिए जगह उपलब्ध कराने की मांग को सांझी मोड में धरना तीसरे दिन भी जारी।
हीरानगर। अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध जिला प्रशासन की ओर से शुरू की गई कार्रवाई के तहत सांझी मोड़ में भी कई खोखे तोड़े गए। इस कार्रवाई के विरोध में खोखा मालिकों ने सोमवार को धरना शुरू किया जो बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। धरना दे रहे लोगों ने कहा कि डीसी हमें जमीन उपलब्ध कराएं, जहां वे अपनी रोजी-रोटी कमा सकें।
विज्ञापन

धरने की अगुवाई कर रहे राज सिंह ने कहा हमारी एक ही मांग है हमें उजाड़ा गया है तो रोजगार के लिए जगह भी उपलब्ध कराई जाए। जिस प्रकार से कठुआ के पुराने बाजार में फल सब्जी का काम करने वाले लोगों को वहां से हटा कर काम के लिए बाजार के बाहर जगह दी गई वैसे ही हमें भी बसाया जाए। प्रशासन की इस तरह की कार्रवाई से कई परिवारों के चूल्हे बुझने की कगार पर हैं। जिन परिवारों की रोजी-रोटी यहीं से चलती थी उनके लिए यह बहुत बड़ा हादसा है। हम उम्मीद करते हैं कि प्रशासन इनकी मदद को आगे जरूर आएगा। जब तक ऐसा नहीं होता हमारा धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरु करने से पहले हमारा एक प्रतिनिधिमंडल डीसी कठुआ से मिला था। हमने मांग की थी कि वे स्वयं मौके पर आकर जायजा ले तो बेहतर होगा। जिसके बाद उन्होंने आश्वासन दिया था कि कार्रवाई से पहले पूरी स्थिति का जायजा लिया जाएगा। लेकिन अफसोस की बात है कि बिना बताए एक दम से कार्रवाई शुरू कर दी गई। लोगों के अनुरोध के बावजूद हैं उन्हें खोखे के भीतर रखा सामान निकालने का समय भी नहीं दिया। इस कार्रवाई में जो नुकसान हुआ है प्रशासन को उसकी भरपाई करनी चाहिए। इसके अलावा जिन लोगों की रोजी-रोटी छिनी है, उनके लिए ऐसी जगह की व्यवस्था की जानी चाहिए, जहां वे काम कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed