फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   624th Prakashotsav of Kabir Das ji celebrated

कबीर दास जी का 624वां प्रकाशोत्सव मनाया गया

विज्ञापन
624th Prakashotsav of Kabir Das ji celebrated
संत कबीर के प्रकाश पर्व पर शहर में निकाली गई शोभयात्रा। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। संत श्री कबीर दास जी के 624वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य पर शहर में अनुयायियों द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं और अनुयायियों ने भाग लेकर सामाजिक एकता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शहर के वार्ड 17 स्थित कबीर मंदिर से बैंडबाजे के साथ निकाली गई शोभयात्रा पीडब्ल्यूडी कॉलोनी से होती हुई शहीदी चौक, कैप्टन सुनील चौधरी चौक, पारलीवंड स्थित पुराने बस स्टैंड, जराई चौक, मुखर्जी चौक, कोर्ट रोड से होती हुई वापस मंदिर परिसर में संपन्न हुई। सद्गुरू कबीर सभा द्वारा आयोजित शोभायात्रा के दौरान इसमें शामिल होने वाले भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। भीषण गर्मी के बावजूद शोभायात्रा में आगे चल से युवाओं ने गुरु का जयघोष करते अपनी खुशी का इजहार किया। वहीं महिलाओं ने पूरी शोभायात्रा के दौरान कबीर वाणी का पाठ करते हुए अपनी आस्था प्रदर्शित की। शोभायात्रा के उपरांत मंदिर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने समाज से भेदभाव को दूर करने के लिए कबीर के प्रयास को याद किया।
विज्ञापन

इस मौके पर एसीआर कठुआ संदीप सियोंत्रा ने अपने संबोधन में कबीर के प्रकाशोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि कबीर ने अपनी जीवन में लोगों को भक्ति मार्ग केे साथ सामाजिक समानता का संदेश दिया, जो कि देश समाज और मानवता के उत्थान के लिए जरूरी है। वहीं बसपा प्रदेश अध्यक्ष सोमराज मजोत्रा ने अपने संबोधन में समाज के हर तबके को संत कबीर के दिखाए मार्ग का अनुरसरण करने की अपील की। सद्गुरू कबीर सभा के चेयरमैन पीके चौहान ने कहा कि सामाजिक उत्थान के लिए आज के वक्त में हमें एकजुट होने की जरूरत है, जो कि संत कबीर का दिखाया मार्ग है। कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक सत्र 2021-22 के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सभा द्वारा सम्मानित किया गया और अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में विभिन्न समुदाय के लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर सामाजिक एकता प्रदर्शित की। इस मौके पर सद्गुरू कबीर सभा के जिला प्रधान राजकुमार, बसपा जिला प्रधान रमण कुमार, कांग्रेस नेता पंकज डोगरा, नगरी ब्लॉक से जिला विकास परिषद सदस्य संदीप मजोत्रा, बरनोटी ब्लॉक से जिला विकास परिषद सदस्य सुषमा रानी, जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी नेत्री खुशबू भगत, डीसी कामर्शियल टैक्स रंजीत सिंह, भाजपा नेता टीआर भगत, बसपा नेता सुनील मजोत्रा, डीसी भट्टी के कई अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed