{"_id":"5cc36c00bdec22076019c9e3","slug":"61556311040-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनी-बसोहली मार्ग पर बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनी-बसोहली मार्ग पर बड़ा हादसा टला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। बनी-बसोहली मार्ग पर पिछले कई साल से जारी विस्तारीकरण कर कार्य हादसों का सबब बनता जा रहा है। पहाड़ों की ताजा कटाई के बाद सड़क पर लगातार पस्सियां खिसकने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार दोपहर बसोहली-बनी मार्ग पर एक बड़ा हादसा टल गया। सवारियों से भरी बस घेरा के नजदीक पस्सियों की चपेट में आ गई। क्षण भर में ही पस्सियों ने बस को खाई की ओर धकेलना भी शुरू कर दिया। इस बीच बस में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने काफी कोशिश की जिसके बावजूद बस का एक टायर कई सौ फुट गहरी खाई की ओर निकल गया। छत पर सवार लोगों ने छलांग लगाकर जान बचाई। जानकारी मिलते ही एसडीएम बनी ने मौके पर पहुंच कर ग्रेफ को जल्द बस को बाहर निकाल कर यातायात बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बड़ा हादसा टला है। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं। बस चालक रोहित शर्मा ने बताया कि जब वो घटनास्थल के नजदीक गाड़ी लेकर पहुंचे तो सड़क विस्तारीकरण में मशीनें जुटी हुई थीं। बस रुकी हुई थी और मलवा हटाने के बाद जैसे ही बस को निकलने का इशारा दिया गया उन्होंने गाड़ी आगे बढ़ाई। इसी बीच पहाड़ का हिस्सा खिसककर बस की ओर आ गया और खाई की ओर धकेलने लगा। वह दस साल से इस मार्ग पर गाड़ी चला रहा है। मगर मार्ग पर पड़ गड्ढों को न तो जल्द भरा जा रहा है और न ही काम की रफ्तार को तेज किया जा रहा है। ऐसे में वाहनों की तो दुर्गति हो रही है।
ज्ञात रहे कि कुछ दिन पहले सुरक्षाबलों को चुनाव के बाद वापस लेकर जा रही बस का एक पहिया भी खाई की ओर खिसक गया था। हालांकि उस हादसे में भी बस में सवार सभी आईटीबीपी के जवान सुरक्षित बच निकले थे।
विज्ञापन
ज्ञात रहे कि कुछ दिन पहले सुरक्षाबलों को चुनाव के बाद वापस लेकर जा रही बस का एक पहिया भी खाई की ओर खिसक गया था। हालांकि उस हादसे में भी बस में सवार सभी आईटीबीपी के जवान सुरक्षित बच निकले थे।
विज्ञापन