फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   गैर हाजिर अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

गैर हाजिर अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

Tue, 27 Mar 2018 10:26 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
गैर हाजिर अधिकारी को कारण बताओ नोटिस
हीरानगर। वीरवार को लोगों की शिकायत पर हीरानगर के तहसीलदार ने लोक निर्माण विभाग के एईई कार्यालय में छापा मारा तो वहां अधिकारी नहीं मिले। इसके बाद तहसीलदार ने एईई को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव भेइया के लोगों ने उक्त कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया था और आरोप लगाया कि अधिकारी अक्सर आफिस से गायब रहते हैं। इसके बाद प्रदर्शनकारी तहसीलदार गौरव शर्मा से मिले और जानकारी दी कि उनके गांव में बन रही सड़क का काम ठीक ढंग से नहीं हो रहा। पहले भी वे विभाग के कार्यालय के कई चक्कर काट चुके हैं, लेकिन अधिकारी की कुर्सी हर बार खाली ही देखने को मिली। लोगों की बात सुनने के बाद तहसीलदार ने विभाग के एईई को मोबाइल पर फोन किया, लेकिन उन्होंने नहीं उठाया। उसके बाद वे स्वयं एईई कार्यालय पहुंचे तो पाया कि अधिकारी गैरहाजिर हैं। इसके बाद तहसीलदार ने वहां से कुछ दस्तावेजों को अपने अधीन ले लिया और अधिकारी के कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। शर्मा ने बताया कि उक्त विभाग के अधिकारी के खिलाफ उनके पास गैरहाजिरी की शिकायतें आईं। इसके बाद उन्होंने स्वयं कार्यालय का दौरा किया तो वे वहां नहीं मिले। ऐसे में उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्हाेंने कहा कि जिला उपायुक्त रोहित खजूरिया के निर्देश पर कार्यालयों से गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही की जा रही है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed