फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   भगवान श्री परशुराम के जयकारों से गूंजा शहर

भगवान श्री परशुराम के जयकारों से गूंजा शहर

विज्ञापन
भगवान श्री परशुराम के जयकारों से गूंजा शहर
कठुआ। भगवान विष्णु के अवतार भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव समारोह के तहत मंगलवार को शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। हिंदुओं के बड़े त्योहारों में से एक परशुराम जयंती को पूरे जिला में हर्षो उल्लास से मनाया गया। वीरता के साक्षात उदाहरण और रामायण और महाभारत दोनों युद्धों में अहम भूमिकाएं निभाने वाले भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा ब्राह्मण सभा कठुआ से शुरू हो हुई। इसके बाद डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक से होते हुए कालेज रोड, कालीबड़ी, हटली मोड़, शहीद भगत सिंह चौक व आंबेडकर चौक से वापस ब्राह्मण सभा में आकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा में काफी मात्रा में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ब्राह्मण सभा कमेटी के जिला कठुआ के प्रधान रजनीकांत शर्मा ने बताया कि हर साल कि तरह इस साल भी परशुराम जयंती शहरवासियों के सहयोग से बड़ी धूमधाम से मनाई गई। उन्होंने बताया कि इस बार जयंती के शुभ अवसर पर चार मई से सात मई तक प्रवचन कथा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और कथा का श्रवण किया। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए इस शुभ अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया गया। यात्रा में युवाओं के साथ-साथ विभिन्न संगठनों के लोगों ने भी हिस्सा लिया। भगवान परशुराम के जयकारों से यात्रा का माहौल ऐसा हो गया मानों भगवान परशुराम के रंग में रग गए हों। वहीं विभिन्न दृश्यों को प्रस्तुत करती झांकियों ने प्रभु परशुराम के जीवन पर भी प्रकाश डाला। यात्रा के आगे-आगे युवा अपनी अपनी मोटरसाइकिल पर प्रभु परशुराम के जयकारे लगाते हुए चलते रहे। चारों और गूंजते प्रभु परशुराम के जयकारों से शहर भक्तिमय हो गया। इस मौके पर ब्राह्मण सभा कमेटी के मनुज केसर, नगर परिषद अध्यक्ष नरेश शर्मा, जिला शिक्षा योजना अधिकारी अरूणा शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्टाल लगाकर वितरित किया फलाहार
यात्रा में श्रद्धालुओं को पानी और फलाहार बांटने के लिए जगह-जगह स्टाल लगाए गए। ब्राह्मण सभा से शुरू होकर औद्योगिक इकाई तक स्टालों को सजाया गया था। शहीदी चौक, कालेज के सामने, जिला सचिवालय के साथ, कालीबड़ी चौक पर, औद्योगिक इकाई के साथ विभिन्न स्थानों पर विभिन्न संस्थाओं के लोगों द्वारा पानी व हलवे के साथ-साथ फलों के स्टाल लगाकर प्रभु भक्तों को प्रसाद भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायवर्ट रहा रूट
भगवान परशुराम जयंती के मौके पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। ऐसे में शहर में जहां जहां से शोभा यात्रा गुजरी वहां के लिंक मार्गों में ट्रेफिक को डायवर्ट कर दिया गया। मुखर्जी चौक पर जब यात्रा पहुंची तो चौक पर आने वाले वाहनों को जराई चौक से भेजा गया और जब यात्रा शहीदी चौक पहुंची तो शहीदी चौक आने वाले वाहनों को कालेज मार्ग से ड्रीम लैंड पार्क से होते हुए बस अड्डे भेजा गया। वहीं कालीबड़ी में भी यात्रा के कारण कुछ देर तक वाहनों को रुकना पड़ा और यात्रा के जाने के बाद मार्ग यातायात के लिए खुल पाया। हालांकि एक ट्यूब को पूरी तरह से ओपन रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed