{"_id":"74e1a790ee7014dd25f3ad1f9fefd849","slug":"5-youths-injured-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में 5 युवक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में 5 युवक जख्मी
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार और ट्रक की भिड़ंत में पांच युवक घायल हो गए। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पांचों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गत देर रात लखनपुर से कालीबड़ी की ओर विवेक, साहिल, गौरव, रोहित और अक्षय कार से आ सवार थे। हटली मोड़ के औद्योगिक क्षेत्र को पार करते ही कार आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा टकराई।
विज्ञापन
दोनों वाहनों के बीच हुई इस टक्कर में पांचों घायल हो गए। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक चालक वाहन सहित फरार है। स्थानीय लोगों ने युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
यहां से विवेक और अक्षय को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। लोगों के अनुसार पांचों मित्र थे। वह किस कारण से इतनी रात को घर से बाहर गए थे, इसका पता नहीं चल पाया है।