{"_id":"47770e8096c9873e06572900d6e3e772","slug":"4450-bat-seized-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्द्धनिर्मित 4450 बल्ले जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्द्धनिर्मित 4450 बल्ले जब्त
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनपुर टोल प्लाजा के रास्ते कश्मीरी विलो क्लेफ्ट (अर्द्धनिर्मित बल्ले) की तस्करी के प्रयास को आबकारी विभाग ने विफल किया। चालक टीम को चकमा देकर फरार हो गया। ट्रक से 4450 विलो क्लेफ्ट बरामद किए गए हैं। इसे सेब बताकर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
डीसी आबकारी विभाग राजेश शर्मा के दिशा निर्देश पर विशेष जांच दस्ते ने सोमवार की रात को एक ट्रक को रोका।
वाहन की नंबर प्लेट सही तरीके से नहीं लगाई गई थी। ऐसे में अधिकारियों को शक हुआ। इसके बाद गहन तलाशी कराने के लिए वाहन चालक को कहा गया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए चालक जांच टीम को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
जब टीम ने ट्रक को खंगालने का काम शुरू किया तो माजरा साफ हो गया। ट्रक में कश्मीरी विलो क्लेफ्ट की खेप तस्करी कर ले जाई जा रही थी।
टीम ने ट्रक संख्या जेके02ए-6455 से 4450 विलो क्लेफ्ट बरामद किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि ट्रक के ड्राइवर चैंबर से दस्तावेजों की जांच में संभावित चालक का लाइसेंस भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
उसकी पहचान कुलभूषण शर्मा निवासी बिलावर के रूप में बताई गई है। आबकारी विभाग ने वेलो क्लेफ्ट जब्त करने के साथ ही वाहन पुलिस के हवाले कर दिया है।
शर्मा ने बताया कि पकड़े गए ट्रक में सेब की खेप बताई गई थी जिसे मेसर्स नजीर अहमद और ब्रदर्स पुलवामा कश्मीर से मदन लाल एंड संस आजादपुर मंडी दिल्ली के लिए दर्शाया गया था।
उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग की टीम में शामिल ईटीओ वीरेंद्र सिंह बलोरिया, शम्सू दूहा, जीएल शर्मा आदि ने इस तस्करी के प्रयास को विफल करने में भूमिका निभाई है।
विभाग की ओर से इस वित्तीय वर्ष में कुल 26349 विलो क्लेफ्ट को राज्य से बाहर तस्करी करने के प्रयास में जब्त किया गया है।