{"_id":"5be3e71dbdec2269bc7ff0af","slug":"41541662493-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी हुई तैयारी, अब सिर्फ शाम का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी हुई तैयारी, अब सिर्फ शाम का इंतजार
Updated Thu, 08 Nov 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कठुआ। दीपावली को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियों का दौर चल रहा है। मंगलवार को भी बाजारों में काफी चहल पहल रही। हालांकि, पटाखे के स्टाल पर खरीदारों की संख्या अनुमान से कहीं कम रही। मंगलवार को शहर के बाजार खरीदारों की भीड़ से गुलजार हो गए। इस बार पटाखा खरीद के लिए नए स्थान चुने गए थे। रामलीला मैदान के बजाय जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम और मिडिल स्कूल सावन चक में इस बार पटाखे बेचने के लिए जिला प्रशासन की ओर से इजाजत मिली थी। इसलिए सभी ने अपने अपने स्टाल इन्हीं दो स्थानों पर लगाए।
सुबह से सजी दुकानों में दोपहर तक विशेष खरीदारी नहीं हुई, लेकिन दोपहर बाद अचानक उमड़े ग्राहकों ने बाजार में रौनक लौटा दी। इसके बाद देर शाम तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान लोगों ने घरों की सजावट के लिए फूलों और गुलदस्तों के साथ रंग बिरंगी इलेक्ट्रानिक झालरों की भी खरीदारी की। दीपावली पर अब बम की जगह महंगे और आकर्षक पटाखों ने ले ली है। रंग बिरंगी छटा बिखेरने वाली हवाइयां लोगों की पहली पसंद हैं। व्यापारियों का कहना है कि इस बार पटाखों के दामों में पच्चीस से तीस फीसदी का इजाफा हुआ है। बावजूद इसके मांग में कमी नहीं आई है। ज्यादातर मांग स्काईशाट और हवा में रंग बिरंगी छटा बिखेरती आतिशबाजी की है। इसे जागरूकता कहें या फिर महंगाई का असर, एक वर्ग अब पटाखों की खरीद से मोड़ता नजर रहा है।