फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   39 vehicles seized for not applying high security number plates

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगाने पर 39 वाहन सीज

विज्ञापन
39 vehicles seized for not applying high security number plates
कठुआ। गत बुधवार से बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के साथ जम्मू कश्मीर में प्रवेश करने वाले वाहनों को सीज करने का क्रम पांचवे दिन भी जारी रहा। रविवार को लखनपुर में लगाए गए नाके पर जांच के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने 39 वाहनों को सीज कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान डीटीआई पवन सिंह ने बताया कि एसएसपी ट्रैफिक मोहन लाल कैंथ द्वारा बुधवार को शुरू कराई गई कार्रवाई का क्रम जारी है। पांच दिनों से जारी इस कार्रवाई के तहत अब तक कुल 240 वाहनों को सीज किया जा चुका है। इसमें दो-पहिया वाहनों के साथ कारें, ट्रक व अन्य वाहन भी शामिल है। बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के जम्मू कश्मीर में आने वाले वाहनों को आगे भी इसी तरह से सीज किया जाता रहेगा। उन्होंने बताया कि सरकार के आदेश के अनुसार सड़क पर चलने वाले हर वाहन के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य है। लिहाजा अब किसी भी वाहन को बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के सड़क पर नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed