फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के लिए भरा नामंकन पत्र

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के लिए भरा नामंकन पत्र

Sat, 10 Nov 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के लिए भरा नामंकन पत्र
हीरानगर। अधिसूचना के बाद हीरानगर निकाय कमेटी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया शुक्रवार को भी जारी रही। आज वार्ड नंबर 11 से जीते भाजपा पार्षद विजय शर्मा ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र भरा। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के तमाम पार्षद मौजूद रहे। विधायक कुलदीप राज और वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर रणजीत सिंह भी उनके साथ रहे। उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर सात से जीते राजेंद्र सिंह ने नामांकन पत्र भरा। ज्ञात रहे कि हीरानगर में भाजपा को बहुमत मिला है। 13 वार्डों की में से सात पर भाजपा का कब्जा है। इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि यहां भाजपा का अध्यक्ष बनना तय है, लेकिन गैर भाजपा कुछ पार्षदों की मानें तो कांग्रेस और आम आदमी जोड़-तोड़ कर अपना अध्यक्ष बनाने की कोशिश में हैं। कांग्रेस की तरफ से राजीव गुप्ता ने वीरवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र भरा था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed