फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   315 people found infected during investigation on Lakhanpur corridor

लखनपुर कॉरिडोर पर 315 लोग जांच के दौरान मिले संक्रमित

विज्ञापन
315 people found infected during investigation on Lakhanpur corridor
कठुआ। लखनपुर कॉरिडोर पर शुक्रवार को की गई कोविड जांच के दौरान 315 लोग संक्रमित पाए गए हैं। एक दिन में 315 लोगों का संक्रमित मिलना अबतक का एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसमें 292 लोग जहां विभिन्न प्रदेशों और जिलों से हैं वहीं 23 मामले कठुआ के स्थानीय हैं जो प्रदेश में दाखिल हो रहे थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सिर्फ लखनपुर में ही 5 हजार से अधिक लोगों की कोविड जांच की गई है। संक्रमित पाए गए अन्य राज्यों के 172 लोग होम आइसोलेशन के निर्देश के साथ ही लखनपुर से लौटा दिए गए हैं।
विज्ञापन

उधर, कठुआ जिले में जांच के दौरान शुक्रवार को 61 लोगों को संक्रमित पाया गया है, जिसमें स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। वहीं रैंडम टेस्टिंग को भी बढ़ाया जा रहा है। कठुआ जिले के अलग-अलग जांच केंद्रों में कुल मिलाकर सात हजार लोगों की जांच शुक्रवार को की गई है जो आने वाले दिनों में और बढ़ने की संभावना है। जिले में पूर्व में संक्रमित पाए गए 41 लोग जहां निगेटिव हुए हैं वहीं सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा भी 605 पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed